चुनाव में विकास की बात करके अब जनता को गुमराह कर रहे हैं बीजेपी नेता: कांग्रेस

11/27/2022 3:05:25 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra 2022) इन दिनों में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी सहभागिता निभाने के लिए राहुल गांधी (rahul gandhi) से मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश (jairam ramesh) ने प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें यात्रा से जुड़े सभी पहलूओं पर चर्चा हुई। 

हर चौराहे पर हो रहे हैं इस यात्रा के चर्चा: जीतू पटवारी

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में महू से लेकर राउ तक और जन समूह शामिल हुआ है। इस मौके पर पूर्व मंंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (jitu patwari) ने कहा देश सबका है। राहुल जी देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। देश के हर चौराहे पर आज इस यात्रा की बात हो रही है।

कांग्रेसियों में हुआ नई ऊर्जा का संचार: जयराम रमेश 

उत्तर भारत हिंदी भाषी प्रदेशों में एमपी में बुरहानपुर से लेकर महू राउ तक लाखों लोग थे। कांग्रेस में नई ऊर्जा नई जान आई है। ये भारत जोड़ो यात्रा से आई है। मध्यप्रदेश में अभी है। फिर उसके बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और फिर जम्मू कश्मीर जाएंगे। वहां पहुंचकर राहुल गांधी कश्मीर में तिरंगा फहराएंगे।

असल मुद्दों से भागते हैं बीजेपी नेता: कांग्रेस 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा डरी हुई है। पाकिस्तान जिंदाबाद के फेक वीडियो हैं। डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट काम कर रहा है। हमने इसमें FIR करवाई है। सुरक्षा, प्रशाशन का काम है, राहुल जी डरते नहीं हैं, जिनके परिवार के लोग देश के लिए शहीद हुए हैं। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी मुद्दों की बात नहीं करती है। क्योंकि जब से यात्रा शुरू हुई है, तभी से भाजपा घबराई हुई है।  

यात्रा को मिल रहा है गुड रिस्पॉन्स

कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि आज शाम राजबाड़ा पर नुक्कड़ सभा है और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम है। डिजिटल दुनिया में राहुल जी की यात्रा जबरदस्त ट्रेंडिंग में है। पहले चरण में 5 दक्षिण भारत के राज्य कवर किया है। फिर 12 दिन महाराष्ट्र में थे, 5 जिलों में थे दक्षिण भारत से अधिक रिस्पॉन्स मिला है। इस यात्रा को लेकर पब्लिक में काफी उत्साह था।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh