अरूण यादव को कोई खरीद नहीं सकता, शिवराज जी आपने गलत जगह कोशिश की...कांग्रेस का सीएम पर पलटवार
6/29/2022 12:29:49 PM

खंडवा (निशात सिद्दिकी): खंडवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अरुण यादव और कमलनाथ पर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने भी जवाबी हमला किया। कांग्रेस की ओर से खंडवा नगर निगम चुनाव प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कारनामों को कमलनाथ अच्छे से जानते हैं। म प्र में भाजपा ने धोखे से कांग्रेस को तोड़कर अपनी सरकार बनाई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र भेजा है। अरुण यादव के बारे में उन्होंने कहा कि अरुण यादव कांग्रेस के बड़े नेता है उन्हें कोई खरीद नहीं सकता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गलत जगह प्रयास किया है। उन्हें ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खंडवा नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी अमृता अमर यादव के समर्थन में चुनावी सभा करने आए थे। इसी सभा में उन्होंने कमलनाथ पर बयान देते हुए कहा था कि वह मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बचा पाए अब तो महाराष्ट्र में क्या बचाएंगे? मुख्यमंत्री ने अरुण यादव के बारे में भी कहा कि कांग्रेस में सिर्फ कमलनाथ हैं बाकी सब अनाथ है। अरुण यादव तुम कांग्रेस में क्या कर रहे हो ...इसी पर कांग्रेस की ओर से जवाब दिया गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हो तो अच्छा होगा, अंतिम निर्णय अमेरिकी अधिकारियों का है: जयशंकर

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सभाओं से बचें: केंद्र ने राज्यों से कहा

Recommended News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी डबल डेकर बस, 3 दर्जन यात्री घायल

ब्यास नदी उफान पर, पंडोह डैम के पांचों गेट खोले

सारण जहरीली शराबकांड में मुख्य आरोपी रामानंद मांझी सहित 4 लोग गिरफ्तार, शराब पीने से 11 लोगों की गई थी जान

कोलकाता: विक्टोरिया मेमोरियल इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल करने के आरोप में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार