लोकसभा चुनाव के लिए MP में कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति

1/4/2019 12:42:43 PM

भोपाल: प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कांग्रेस हाईकमान लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। हाईकमान की निगाह अब मध्यप्रदेश में भाजपा के कब्जे से लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें छीनना है। लोकसभा में कांग्रेस 24 सीट जीतने की तैयारी के साथ चुनाव में उतरेगी। इसके लिए कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जिसमें तय हुआ है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार चलाएंगे, जबकि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अरुण यादव एवं अन्य नेता चुनाव में जुटेंगे।


लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर प्रदेश कांग्रेस की निकट भविष्य में राजधानी भोपाल में बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से मौजूद रहेंगे। बैठक में चर्चा होगी कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस का कौनसा नेता क्या जिम्मेदारी देखेगा। चुनाव में नेताओं को जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान की ओर से सौंपी जाएगी।



सुत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव की तरह सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे। जबकि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव की तरह मप्र में सिर्फ समन्वय तक सीमित रहेंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय का संगठन में ज्यादा दखल रहेगा।

 

suman

This news is suman