खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशी घोषित, इस महिला उम्मीदवार को दिया मौका

3/22/2022 3:10:11 PM

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव होने जा रहा है जिसमें कांग्रेस में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को खैरागढ़ से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के पश्चात रिक्त हुई खैरागढ़ विधानसभा में आगामी 12 अप्रैल 2022 को उपचुनाव संपन्न होगा। 4 नवंबर 2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने निधन हो जाने के बाद से यह सीट खाली है। खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस समेत कई अन्य दल के प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे...

meena

This news is Content Writer meena