नर्मदापुरम कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को दी गाली, ऑडियो वायरल

2/26/2022 11:43:15 AM

नर्मदापुरम(गजेंद्र राजपूत): नर्मदापुरम में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि नर्मदापुरम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार का बताया जा रहा है। इसमें वे कांग्रेस आईटी सेल नर्मदापुरम के नगर अध्यक्ष लवलेश जैन से बातचीत करते हुए पचोरी को गाली देते सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इस आचरण की निंदा हो रही है।

PunjabKesari

मामले में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ट्विटर पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टियों के नेताओं का संस्कार और मर्यादा जैसे शब्दों से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्राह्मण समाज के सम्मानीय व्यक्ति के लिए नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के कांग्रेस जिला अध्यक्ष जिस प्रकार से अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उनकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

PunjabKesari

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी विगत कई वर्षों से उनके मार्गदर्शक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का उनको आशीर्वाद प्राप्त है। जो ऑडियो मेरे आवाज का कह रहे हैं वह फेक ऑडियो है। उसमें मेरी आवाज नहीं है। फौजदार ने कहा कि जिस ऑडियो की बात की जा रही है उसमें एक जगह पर बैठक डबिंग की गई है जिससे बात करना बताया जा रहा है। वह स्वयं एक अपराध में आरोपी है। मैं अपने सीनियर लीडर का बहुत सम्मान करता हूं मेरे द्वारा इस कोई कृत्य नहीं किया है। वही इस कृत्य से गुस्साए कांग्रेस आई टी शेल कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार का पुतला जलाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News