कांग्रेस अपना वजूद खोजने के लिए मजबूर, गुजरात नतीजों के बाद सिंधिया ने कसा तंज, कमलनाथ को लेकर कही बड़ी बात

12/9/2022 7:24:56 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): गुजरात में बीजेपी पार्टी को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के लिए इंदौर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुभकामनाएं दी। साथ ही कांग्रेस के सूपड़ा साफ होने पर तंज कसा। सिंधिया ने इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अपना वजूद खोजने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

सिंधिया ने मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने के कमलनाथ के दावे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सपने देखने में कोई बुराई नहीं है। सपने देखते रहना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सेवा भाव में सरकार द्वारा बेहतर काम और विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश की बीजेपी सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा और प्रदेश में भाजपा होने से मध्य प्रदेश विकास की ओर लगातार काम कर रहा है

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जरूर बहुमत मिला है, लेकिन उसके और भाजपा के बीच मतों का अंतर बहुत कम रह गया है। सिंधिया ने दावा किया कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में जब भी सत्ता परिवर्तन हुआ, भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का अंतर छह से सात प्रतिशत के बीच होता था। लेकिन अब यह अंतर एक प्रतिशत से भी कम पर सिमटकर रह गया है।
 

meena

This news is Content Writer meena