कांग्रेस आलाकमान ने दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी को सौंपी जिम्मेदारी, आगामी चुनाव को देखते हुए लिया निर्णय

5/24/2022 3:28:09 PM

भोपाल: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स -2024 और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप का गठन कर दिया है। इन ग्रुप्स में जो नेता शामिल किए गए हैं उनके नामों का ऐलान दिया गया है।

 

“भारत जोड़ो यात्रा” में दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी का नाम 

कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को “भारत जोड़ो यात्रा” के समन्वय के लिए गठित (Central Planning Group) में शामिल किया है। दोनों कांग्रेस नेताओं को “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल करने के बाद उनके प्रशंसक उन्हें बधाई देने का तांता लग गया है।    

राहुल गांधी को बनाया पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप का सदस्य

कांग्रेस ने राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर किया था, इस दौरान संगठनात्मक बदलावों के विषय में चर्चा हुई थी। वहीं इन समूहों के गठन की बात कही गई थी। वहीं नेतृत्तव परिवर्तन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस बार प्रियंका गांधी को टास्क फोर्स -2024 में सदस्य बनाया गया है। राहुल गांधी को पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप का सदस्य बनाया गया है।    

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh