MP News: कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 7 कांग्रेसी पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन..

3/6/2024 10:59:39 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, छिंदवाड़ा से 7 कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी पार्षदों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की है। आपको बता दें की छिंदवाड़ा के नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा है। महापौर और नगर निगम अध्यक्ष दोनों ही जगह पर कांग्रेस का कब्जा है।

महापौर को सीधे जनता चुनती है नगर निगम में कांग्रेस के 48 में से 26 पार्षद जीतकर आए थे और दो निर्दलीयों का भी कांग्रेस को समर्थन हासिल है। बहुमत के लिए 25 पार्षद होना चाहिए भाजपा के पास 18 पार्षद थे ऐसे में अब परिषद में कांग्रेस का बहुमत खत्म हो गया है।


लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं इससे पहले कांग्रेस के 7 पार्षदों का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना कमलनाथ को यह बड़ा झटका लगा है, इससे पहले भी कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma