‘वापस आएगी कांग्रेस की सरकार’- जयवर्धन सिंह

7/14/2020 5:16:58 PM

अशोकनगर(भारतेन्दु सिंह): मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब कांग्रेस के नेता बीजेपी पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। भोपाल से शिवपुरी जाते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एवं उनके बेटे जयवर्धन सिंह का मुंगावली में अल्प प्रवास रहा। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। इन पिता पुत्र के  इस अल्प प्रवास  के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। वही प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कभी भी भ्रष्टाचार सहन नहीं करेगी, जो लोग 25 ,30 ,35 करोड़ में बिक गए हैं  उनको यहां की जनता सहन नहीं करेगी, कांग्रेस की सरकार वापस आएगी, मुंगावली में दोबारा कांग्रेस का विधायक बनेगा। पत्रकारों ने जब उनसे कांग्रेस के परिवार-वाद पर सवाल किया तो वह जवाब टाल गए। वही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से राजस्थान संकट पर सवाल किया गया उन्होंने इतना धीमे जवाब दिया कि उनका जवाब नारेबाजी में ही दब गया।

Jaiwardhan Singh, DIGVIJAY SINGH,congress government, bjp, Madhya Pradesh, Punjab Kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News