शिवराज के लिए कड़ी चुनौती, कांग्रेस ने खेला BJP का 15 साल पुराना दांव

11/9/2018 10:53:36 AM

भोपाल: शिवराज सिंह चौहान को उनके ही घर में घेरने के लिए कांग्रेस ने भाजपा का 15 साल पुराना तरीका अपनाया है। कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है। 2003 में भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए इसी तरह शिवराज सिंह चौहान को उनके खिलाफ चुनावी जंग में उतारा था। दरअसल, बुधनी विधानसभा से अंतिम दौर तक कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

PunjabKesari

पहले दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय का नाम सुर्खियों में था।  उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने के पहले सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के भी बुधनी से चुनावी समर में उतरने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चौंकाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुछ समय पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए अरुण यादव के नाम पर मुहर लगा दी।  जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान को उनके ही घर में घेरने की रणनीति के तहत कांग्रेस ने यह दांव खेला है। इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रदेश में भाजपा के पास शिवराज से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। ऐसे में कांग्रेस की रणनीति है कि शिवराज को प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त बुधनी के लिए देना पड़े। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News