CM मोहन यादव से कांग्रेस की बंद कमरे में मुलाकात, फिर उठी बड़ी मांग
Friday, Jul 31, 2026-03:05 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस ने सीएम के सामने महत्वपूर्ण मांग रखी गई। जिसमें आगामी 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की बड़ी मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले है। सीएम हाउस पहुंचकर विशेष मुलाकात की गई। खास बात यह है कि सीएम मोहन से आदिवासियों के लिए कांग्रेस ने बड़ी मांग की है। 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर विचार करने का भरोसा दिलाया है। हालांकि इससे पहले राज्य सरकार ने आदिवासी दिवस को ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी में रखा हुआ है।
वहीं, कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्ममंत्री को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की हत्या के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर भी पत्र सौंपा हैं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ विधायक फुंदेलाल मार्को, केदार डाबर, झूमा सोलंकी, संजय उइके और सुनील उइके मौजूद रहें।

