ग्वालियर चंबल अंचल को भेदने की फुल तैयारी में कांग्रेस, 34 में से 25 सीटों पर उतारे योद्धा, जानिए कौन कहां से कितना मजबूत

10/15/2023 6:47:46 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नवरात्रि के पहले दिन ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 144 दावेदारों को टिकट दिए गए हैं। जिनमें ग्वालियर चंबल अंचल में पहली लिस्ट में आठ जिलों की 34 में से 25 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिन में ग्वालियर की 6 विधानसभा सीटों में से 5, भिंड जिले की 5 सीटों में से 3, मुरैना जिले की 6 विधानसभाओं में से 2, दतिया जिले की सभी 3 सीट, शिवपुरी की सभी 5 सीट, श्योपुर की 2 सीट, गुना जिले की 4 विधानसभाओं में से 2 एवं अशोक नगर की 3 सीट पर प्रत्याशी पहली लिस्ट में मैदान में उतारे है।

सबसे पहले ग्वालियर जिले की हम बात करें तो 6 विधानसभा में से 5 पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं जिनमें चार मौजूदा विधायक है। आखिर किसे मिला है टिकट आइए जानते हैं।

  • ग्वालियर दक्षिण: मौजूदा कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक
  • ग्वालियर पूर्व: डॉ सतीश सिकरवार कांग्रेस के मौजूदा विधायक।
  • डबरा विधानसभा: कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुरेश राजे।
  • भितरवार विधानसभा: तीन बार के विधायक कांग्रेस के मौजूदा प्रत्याशी लाखन सिंह यादव।
  • ग्वालियर ग्रामीण: 2018 में कांग्रेस छोड़कर बीएसपी से चुनाव लड़ चुके.. साहब सिंह गुर्जर को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।
  • फिलहाल पहली लिस्ट में ग्वालियर विधानसभा सीट से अभी किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है

आइए जानते हैं मुरैना जिले के ऐसे कौन से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं, जिन्हें पहली लिस्ट में जगह नहीं मिली..

  • मुरैना जिले की दो विधानसभा जौरा से पंकज उपाध्याय और सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
  • मुरैना विधानसभा: कांग्रेस की मौजूदा विधायक राकेश मावई का नाम लिस्ट में नहीं आने से हड़कंप,
  • दिमनी विधानसभा: मौजूदा विधायक रविंद्र तोमर का नाम गायब।...यह सीट हाई प्रोफाइल है जहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा से प्रत्याशी हैं।
  • सुमावली विधानसभा: मौजूदा कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह का भी लिस्ट में से नाम गायब है। इसके बाद सभी में हड़कंप मचा हुआ है।
  • इसके अलावा कैलारस विधानसभा सीट से भी कांग्रेस ने पहली लिस्ट में अपना प्रत्याशी का नाम पर सहमति नहीं जताई है।

खासतौर पर दतिया की सभी तीन और शिवपुरी की पांच विधानसभाओं पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है। आइए जानते हैं इन दोनों जिलों की विधानसभाओं का गणित।

  • दतिया विधानसभा: इस सीट से कांग्रेस ने सभी नामों को पीछे छोड़ते हुए अवधेश नायक को टिकट दिया है जो प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के सामने चुनावी मैदान में होंगे।
  • सेंवड़ा विधानसभा: दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह को एक बार फिर मौका मिला है।
  • भांडेर विधानसभा: फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने फिर मौका दिया है और यह SC रिजर्व सीट है।

वही बात करें शिवपुरी जिले की तो आईए जानते हैं किन्हें कांग्रेस से टिकट मिला।

  • शिवपुरी विधानसभा: इस सीट से कांग्रेस ने फेर बदल करते हुए पिछोर से लगातार चुनाव जीतने वाले केपी सिंह "कक्काजू" को चुनावी मैदान में उतारा है।
  • पिछोर विधानसभा: यह सीट कांग्रेस की अजय सीटों में से गिनी जाती है। केपी सिंह के बाद अब यहां से शैलेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतरा गया है।
  • करैरा विधानसभा: प्रागी लाल जाटव को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है यह सीट SC रिजर्व है।
  • कोलारस विधानसभा: बैजनाथ यादव को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया।
  • पोहरी विधानसभा: कैलाश कुशवाह को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

भिंड जिले की अगर हम बात करें तो पांच विधानसभा में से सिर्फ तीन सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। आइए जानते हैं कौन मैदान में है..

  • अटेर विधानसभा: हेमंत कटारे पर कांग्रेस ने विश्वास जताया है। यह पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं और विधायक भी रह चुके हैं।
  • लहार विधानसभा: नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह एक बार फिर मैदान में है और यह कांग्रेस की अजय सीटों में मानी जाती है।
  • मेहगांव विधानसभा: इस सीट से राहुल भदोरिया को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। हालांकि गुना की चार विधानसभा में से चाचौड़ा से चाचा लक्ष्मण सिंह और राघौगढ़ विधानसभा से भतीजे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को कांग्रेस ने एक बार फिर मैदान में उतारा है।
  • वही अशोकनगर जिले की तीन व श्योपुर की 2 सीटों से प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में सभी दावेदार अपने नामों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस को जीत दिलाने के लक्ष्य में जुट गए हैं।

meena

This news is Content Writer meena