शिवराज बोले- कांग्रेस ने भगवा को आतंकवाद से जोड़ा, साध्वी को साजिश कर फंसाया

5/6/2019 11:07:53 AM

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह औक कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग भगवा को आतंकवाद से जोड़ रहे हैं। हिंदू को आतंकवादी बता रहे हैं। दिग्विजय पुलवामा के आतंकी हमले को घटना बता रहे हैं। आतंकवादी घटना में साध्वी प्रज्ञा का क्या रोल था? जिस साध्वी ने बचपन से घर छोड़कर राष्ट्र के निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया, ऐसी साध्वी को इन्होंने साजिश का शिकार बनाया। शिवराज रविवार को भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे। प्रदेश भर में हो रही भारी बिजली कटौती के विरोध में शिवराज सिंह व पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत भाजपाइयों ने भोपाल में लालटेन यात्रा भी निकाली।
 




कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवराज सिंह ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री नहीं हूं, लेकिन कमजोर भी नहीं हूं। यदि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को परेशान किया तो मैं इनकी ईंट से ईंट बजा दूंगा। कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है। इनके मिस्टर बंटाढार अपनी सभाओं में जनरेटर लेकर पहुंच रहे हैं। लाइट चली जाती है तो कहते हैं कि ये भाजपा वालों की कोई चाल है। वे ही बिजली कटवा रहे हैं। कांग्रेसी तो सरकार ही नहीं चला पा रहे। 


 

suman

This news is suman