कांग्रेस ने उतारे पैराशूट उम्मीदवार, इन्हें दिया मौका

11/4/2018 6:08:28 PM

भोपाल: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने 155 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की सूची संतुलित नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने भी इस बार कई एसे प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है जो हाल ही में दूसरी पार्टी से आए हैं।

कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार...
हाल ही में भाजपा सरकार में मंत्री रहीं पद्मा शुक्ला को कांग्रेस ने टिकट दिया है, ये विजयराघव से भाजपा के संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। 



चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में आये तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा को टिकट मिला है, वह इसी सीट से फिर चुनावी मैदान में होंगे।
 


रीवा में भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आये अभय मिश्रा को टिकट मिला है, वह बीजेपी विधायक नीलम मिश्रा के पति हैं। 



मनावर से जयस प्रमुख डॉ. हीरालाल अलावा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। जयस इंदौर-5 से भी टिकट मांग रही है। 



कालापीपल से यूथ कांग्रेस के नेता कुणाल चौधरी को टिकट दिया गया है। 
 

सुसनेर से वड़ोद निलासी महैंद्र परिहार पैराशूट उम्मीवार हैं।



वहीं बरगी से दो बार चुनाव हार चुके संजय यादव को इस बार जबलपुर पश्चिम से मौका दिया गया है। 

इसके अलावा कांग्रेस ने इस बार कांग्रेस ने अपने तीन सेटिंग एम.एल.ए की टिकट काट दी है...
करेरा विधानसभा से सफलता लाल खटीक के स्थान पर जसवंत जाटव को उम्मीदवार घोषित किया है।


कोतमा में मनोज अग्रवाल के स्थान पर सुनील सर्राफ को प्रत्याशी घोषित किया है।



बसपा से कांग्रेस में आई रेणू साह को भी पार्टी ने सिंगरौली से मौका दिया है।



विंध्य क्षेत्र की बसपा नेता को भी कांग्रेस ने देवतालाब से मैदान में उतारा है।



सिरोंज में गोवर्धन के स्थान पर अशोक त्यागी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया।

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar