माधवराव सिंधिया के करीबी रहे कांग्रेस नेता अजय राठोर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

5/9/2021 11:15:41 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): माधवराव सिंधिया के करीब रहे कांग्रेस नेता अजय राठौर का कोरोना के चलते निधन हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राठौर माधवराव सिंधिया के कट्टर समर्थक रहे हैं।

बता दें कि वे पिछले कई दिनों करोना बीमारी से लड़ रहे थे, और DNS अस्पताल में भर्ती थे। बीते 21 दिनों में उनके परिवार के 3 सदस्य भी कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। अजय राठौर ने कांग्रेस और भाजपा से परे उन्होंने अपने चाहने वालों की लंबी फौज अपने व्यवहार के दम पर बना रखी थी। राठौर क्रिश्चिन कॉलेज और DAVV के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 1983 मे पार्षद बनें उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 2 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पूरी ताकत से चुनाव लड़ा था। दिग्विजय सिंह सरकार में उन्हें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष भी बनाया था। उन पर महाराज माधवराव सिंधिया का गहरा प्रभाव था और उनके निधन के पश्चात वे सक्रिय राजनीति से दूर होते चले गए। लेकिन अपने मित्रों से लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखते थे।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari