कांग्रेस नेता और टोल कर्मियों के बीच चले लट्ठ-सरिये, 7 घायल

12/24/2018 11:47:58 AM

भोपाल: सेक्टर तीन स्थित मंडलावदा टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ता व विधानसभा चुनाव प्रभारी रहे रमेश कश्यप का टोलकर्मियों का से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कुछ समय बाद लट्ठ व सरियों से मारपीट शुरू है गई। इस घटना में दोनों पक्षों के प्रमुखों सहित सात लोग घायल हुए हैं। पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
 

 
मिली जानकारी के अनुसार,  कांग्रेस नेता रमेश कश्यप बहू-बेटे व वाहन चालक के साथ कार (एमपी 09 सीएफ 4870) से घाटाबिल्लौद से पीथमपुर आ रहे थे। इस दौरान टोल प्लाजा पर उनके वाहन को रोककर टोल राशि मांगी गई। टोल राशि के लेनदेन को लेकर कश्यप व टोलकर्मी में विवाद हुआ। इसके बाद वे पीथमपुर की ओर रवाना हो गए। कुछ देर बाद वापस लौटे और उनके टोल पर पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

इसमें रमेश कश्यप, उनके बेटे शुभम व चालक सचिन को चोटें आईं, वहीं टोल मैनेजर संजय परिहार, भूपेंद्र, सुनील व पवन को सिर व हाथ-पैरों में चोट आई है। सूचना मिलते ही बगदून थाना प्रभारी तारेश सोनी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   


 

suman

This news is suman