कांग्रेस नेता छोटे राजा की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

3/21/2021 5:17:43 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस नेता छोटे राजा के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छतरपुर पुलिस ने थाना बड़ामलहरा से करीब 4 बजे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता इंद्रप्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा की हत्या कर दी गई। इंद्रप्रताप सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारी थी। जिसकी जानकारी लगने के बाद उन्हें छतरपुर के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। छोटे राजा घुवारा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष थे।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari