शादीशुदा महिला से बलात्कार के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पति को दी जान से मारने की धमकी

3/26/2022 11:40:31 AM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): राजनांदगांव के चिखली चौरी क्षेत्र रहने वाले शहर कांग्रेस कमेटी सचिव पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने एक शादीशुदा महिला से जबरदस्ती संबंध बनाए जब उसने इसका विरोध किया तो कांग्रेस नेता ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चिखली पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने पर आरोपी ने महिला के पति को धमकी दी है।



जानकारी के मुताबिक शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी के सदस्य विकास गजभिये जो काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं के खिलाफ चिखली थाना चौकी में एक विवाहिता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेस नेता ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर चिखली पुलिस की टीम ने जांच की और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है और कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहा है।



इसलिए मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए अंततः कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

meena

This news is Content Writer meena