कमलनाथ सरकार में कांग्रेसी नेता अशोक सिंह बने कैबिनेट मंत्री

1/17/2020 12:49:56 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में अशोक सिंह को कैबीनेट मंत्री का दर्जा मिला है। कांग्रेस सरकार में कैबीनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले वे पहले कांग्रेसी नेता हैं। अशोक सिंह वर्तमान में राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशासक हैं और ग्वालियर अंचल से आते है। सरकार ने इस सबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।



इन दिनों कमलनाथ सरकार में कई विधायक मंत्री बनने की आस लगाए हुए हैं। ऐसे में अशोक सिंह का कैबिनेट मंत्री बनना किसी तोहफे से कम नहीं हैं। वहीं यह निर्णय सिंधिया की डिनर पार्टी के बीच लिया गया है। सरकार के इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि अशोक सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। इनका पूरा परिवार कांग्रेसी है। वे दिग्विजय सिंह के प्रशंसक हैं और कमलनाथ से उनका काफी नजदीकी रिश्ता है। अशोक सिंह ने 2019 में ग्वालियर से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे। लेकिन वे हार गए थे। 


 

 

meena

This news is Edited By meena