Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस की कलह फिर जगजाहिर,कांग्रेस नेत्री ने महामंत्री पद से इस्तीफा देकर मचाया हड़कंप, हाल ही में मिली थी नियुक्ति

Tuesday, Apr 14, 2026-08:29 PM (IST)

(जगदलपुर): छतीसगढ़ में कांग्रेस की कलह थमती नजर नहीं आ रही है। आए दिन पार्टी के लिए नई-नई मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा झटका कांग्रेस के लिए जिला जगदलपुर से सामने आ रहा है। यहां पर कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज का महामंत्री पद से इस्तीफा देकर हलचल मचा दी है। कमल झज्ज की नियुक्ति अभी  हाल ही में हुई थी लेकिन उन्होंने अचानक से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।

विधानसभा चुनाव के दौरान कमल झज्ज को  पार्टी से किया गया था बाहर

PunjabKesari

दरअसल बस्तर में कांग्रेस पार्टी की एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है।  कांग्रेस की नेत्री कमल झज्ज ने महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि कमल झज्ज ने इस्तीफे के पीछे अस्वस्थता को वजह बताया है और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है । उन्होंने लिखा है कि वो कांग्रेस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं।

वहीं कमल झज्ज के बारे में आपके  बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी ने निष्कासित किया था। अभी हाल ही में उन्हें फिर से बहाल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री नियुक्त किया गया था। लेकिन उन्होंने इस पद से इस्तीफा देकर फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News