congress का मटका फोड़ प्रदर्शन, जल संकट पर किया निगम का धेराव

5/27/2022 2:12:41 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश समेत ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को भुनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जल सकंट की समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। शहर की ग्वालियर विधानसभा के कई इलाके ऐसे हैं, यहां लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस, कमिश्नर की जनसुनवाई में नगर निगम को कई बार इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुकी है। लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ब्लॉक 1, 2, 3 और 4 के कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों लोगों के साथ नगर निगम पर प्रदर्शन करने पहुंचे।

PunjabKesari

मटका लेकर अंदर घुसे कांग्रेस नेता 

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा और जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मटके लेकर लोग पहुंचे और उन्होंने नगर निगम दफ्तर में घुसने की कोशिश की। इस बीच पुलिस कर्मियों ने बेरीकेट लगाकर उन्हें बाहर ही रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बेरीगेट तोड़कर निगम परिसर में अंदर घुस गए और पानी की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस बीच लोगों ने निगम परिसर के बाहर मटके फोड़े और नगर निगम पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News