कांग्रेस नेता का संगीन आरोप- ''MP की ऐतिहासिक धरोहरों को शिवराज ने बेच दिया''

2/2/2019 12:36:43 PM

भोपाल: कमलनाथ सरकार ने बीजेपी राज में हुए घोटालों को उजागर करने के लिए कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस नेता बीजेपी पर निशाना साधने का एक मौका भी नहीं  चूक रहे हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि 'शिवराज सरकार के शासनकाल में मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ एक प्रमुख सचिव ने बेच डाला।'


 

शिवराज ने ऐतिहासिक धरोहरों को बेच दिया
अजय सिंह का कहना है कि 'दिग्विजय सरकार में जब वे पर्यटन मंत्री थे, तो पर्यटन विभाग केवल पर्यटन विभाग हुआ करता था। शिवराज के खासम- खास इस आईएएस अधिकारी ने विभाग और पर्यटन निगम के अलावा एक बोर्ड भी बना डाला। फिर नियमों को तोड़-मरोड़ कर अपने हिसाब से मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को बेच दिया। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि 'मुख्यमंत्री के गृह जिले छिंदवाड़ा में पातालकोट में पर्यटन विभाग का कारनामा अपने आप में बेहद संगीन है और जैसा मुख्यमंत्री ने कहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।'

 

 

suman

This news is suman