MP Election: कांग्रेस नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला, BJP पर आरोप

11/24/2018 1:16:29 PM

भिंड: मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव अब जंग का मैदान बन गया है। यहां सिर्फ जुबानी हमले नहीं, बल्कि जानलेवा हमले होना भी शुरू हो गया है।  ताजा मामला भिंड जिले के 'लहार विधानसभा क्षेत्र' का है। जानकारी के अनुसार ग्राम रूरई में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक डॉ. गोविंद सिंह के भतीजे, समर्थकों के साथ प्रचार करने गए। अचानक हमलावरों ने फायरिंग कर दी और तीन वाहनों में तोड़फोड़ भी की। वहीं डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि हमला सुनियोजित था, लेकिन उनकी सूझबूझ के कारण बड़ी घटना टल गई है। उन्होंने हमले के पीछे BJP प्रत्याशी पर आरोप लगाया है| 



कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि उनके छोटे भाई का बेटा अनिरूध प्रताप सिंह जो कि प्रदेश युवा कांग्रेस में महामंत्री है। आज सुबह 3 वाहनों के साथ प्रचार करने आलमपुर क्षेत्र के रूरई गांव पहुंचे थे। जहां BJP प्रत्याशी रसाल सिंह के बेटे ब्रजेंद्र सिंह बब्लू, संजीव सिंह एवं गांव के पूर्व सरपंच रणवीर सिंह ने उन पर फायरिंग कर दी।

करीब 8 से 10 गोलियां चलीं। सूचना मिलते ही डॉ. गोविंद सिंह ने अपने भतीजे को वापस लौटने को कहा। जब वह वापस लौटने लगे तो उनके वाहनों पर पत्थरोंं से हमला किया गया। वे वाहन छोड़कर भागे। एक वाहन गांव में ही पूरी तरह तोड़ दिया गया है और दो वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में लेकर वह लहार पहुंचे हैं।  

suman

This news is suman