MP में गोहत्या पर सियासत, कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार पर लगाएं ये आरोप

3/12/2022 3:15:21 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम पेडमी में गायों के शव मिले थे। जिसके बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर आरोप लगा रही है। जिसको लेकर आज मधु मिलन चौराहा से लेकर गांधी प्रतिमा तक गाय को साथ लेकर गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। 

सीएम पर दर्ज हो गोहत्या का केस: सज्जन सिंह वर्मा 

पिछले दिनों खुड़ैल के नजदीक ग्राम पेडमी में कई गायों के लावारिस हालत में शव मिले थे। जिसको लेकर पूरे मामले में कांग्रेस, बीजेपी सरकार को कुशासन बताया। नेहरू प्रतिमा से लेकर गांधी प्रतिमा तक गाय के बछड़े के साथ पैदल मार्च निकाला गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना था कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार गोहत्या के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।  कांग्रेस नेता ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कुछ भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर गोहत्या का मुकदमा दर्ज होने चाहिये। 

गाय को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा 

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार, गाय की पूंछ पकड़कर बैतरणी पार करते हैं। गौमाता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा की है। पदयात्रा नेहरू प्रतिमा मधुमिलन चौराहे से शुरू हुई। यात्रा रीगल स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंची। इस पदयात्रा में गाय का एक बछड़ा भी साथ रहा। इसके साथ ही सज्जन वर्मा ने कहा चारों तीर्थ मत जाओ एक गाय की जान बचा लो सब तीर्थ हो जाएगा। 

प्रदर्शन के मौके पर राऊ विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का कहना था कि सरकार को गायों की रखरखाव की व्यवस्था को लेकर 25 प्रति गाय व्यय करने की आवश्यकता है और इसी के साथ सामाजिक संस्थाओं को भी हमारी गौ माता के संरक्षण को लेकर आगे आने की आवश्यकता है। वहीं हर नेता को घर और गाय को रख कर सेवा करना चाहिए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News