रक्षाबंधन में भी राजनीति करने से नहीं चूके कांग्रेस नेता, राखी बंधवाने पर महिला को गिफ्ट में दिया पेट्रोल

8/22/2021 8:35:11 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): बियाबान हवेली से निकालकर चमगादड़ को शहर के आलीशान घर में भी लाएं तो लटकेगा उल्टा ही, दरअसल किसी चमगादड़ को लेकर आपको कोई खबर नहीं बताई जा रही है। बल्कि इंदौर के कांग्रेसी नेता जिन्होंने भाई बहन के पावन पर्व पर केंद्र और राज्य सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने बहनों को उपहार में 5 लीटर पेट्रोल दिया। उनकी इसी बात को लेकर चमगादड़ की मिसाल दी गई है।



कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने राखी के महापर्व पर अपनी बहनों को उपहार स्वरूप पांच 5 लीटर पेट्रोल देते हुए बढ़ती महंगाई की चिंता जाहिर की है। हालांकि देखने के एतबार से इस पावन पर्व पर किया गया यह काम ठीक नहीं है। लेकिन विपक्ष में बैठी कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य में बैठी भारतीय जनता पार्टी को कोसने और नीचा दिखाने में बहनों को उपहार में पेट्रोल देने का काम कर रहा है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari