Punjab Kesari MP ads

इंदौर में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भोपाल में वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी के नाम दिया ज्ञापन

Thursday, Aug 08, 2024-08:21 PM (IST)

भोपाल। (सचिन बहरानी): इंदौर में मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा निगम के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस से कई दिग्गज नेता मौजूद थे। अब इस प्रदर्शन में पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस डेलिगेशन ने भोपाल में डीजीपी से मुलाकात कर शिकायत ज्ञापन सौंपा है। 

PunjabKesariडेलिगेशन ने की डीजीपी से मुलाकात 

राजधानी भोपाल में आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पुलिस डीजीपी से मुलाकात कर लाठीचार्ज मामले में शिकायत ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, विधायक आरिफ मसूद समेत पार्टी के कई विधायक गण व पदाधिकारी मौजूद थे।

PunjabKesari

अरुण यादव बोले- "जो बर्बरता दिखाई वह निंदनीय है"

डीजीपी को शिकायत ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत भी की है। अरुण यादव ने कहा कि पुलिस ने इंदौर में जो प्रदर्शन पर बर्बरता दिखाई है वह निंदनीय है। उसकी कोई जरूरत नहीं थी और इंदौर में हुए लाठी चार्ज की जांच होनी, जो दोषी है उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। गौरतलब है की इंदौर के लाठी चार्ज में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत कुछ सुरक्षा कर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News