Exit Poll में बढ़त के बाद कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक

12/8/2018 5:43:14 PM

भोपाल: शुक्रवार को आए एग्जिट पोल के बाद से कांग्रेस में खुशी की लहर है। पोल में मिल रही बढ़त से उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने सोनिया गांधी के घर पर बैठक की। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रविवार को जन्मदिन है। पांचों राज्यों में मिल रही बढ़त के बाद पांचों राज्यों के दिग्गज नेताओं ने आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की। 

बता दें कि, एग्जिट पोल में मिल रही बढ़त को लेकर कांग्रेस मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। लेकिन बीजेपी भी दावा कर रही है कि, तीनों राज्यों में हमारी ही सरकार बनेगी। दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर बैठक का दौर जारी है जिसमें कमलनाथ, सिंधिया औऱ प्रदेश के कई नेता मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आगे की रणनीति पर काम करने के लिए इस बैठक में चर्चा कर रहे हैं। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar