रायपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक, नाराज कार्यकर्ताओँ को लेकर जारी है मंथन

7/12/2022 1:20:22 PM

रायपुर (सतेंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ कांग्रेस (chhattisgarh congress) की एक अहम बैठक रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) की अध्यक्षता में जारी है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (mohan markam) ने कई कार्यकर्ताओ की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री (cm of cg) ने मोहन मरकाम की नाराजगी पर सवाल पूछा है। भूपेश बघेल (bhupesh baghel) ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कार्यकर्ता काम नहीं कर रहा है तो उससे बात की जा सकती है। नाराजगी दिखाने से काम नहीं चलेगा।

PunjabKesari

नोटिस भेजने से पहले करे बातचीत: भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओ को नोटिस जारी करने से पहले उनसे बात करने की हिदायत दी। सीएम ने कहा सिर्फ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को ही बोलने या सवाल उठाने का हक नहीं है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े हर कार्यकर्ता को बोलने का अधिकार है। भूपेश बघेल ने कहा कि सवाल उठता है तो उसका समाधान होना चाहिए। बातों ही बातों में सीएम ने कहा बहुत से लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं। लेकिन पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ा है, क्योंकि हम सब एक परिवार के सदस्य है। बता दें कि कई कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष से नाराज चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसी मामले में आज सीएम ने बैठक में प्रातिक्रिया दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News