कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का गृह गांव जेर में कोरोना गाइडलाइन के तहत होगा अंतिम संस्कार

5/3/2021 9:06:45 AM

निवाडी(उमेश बिरथरे): पूर्व मंत्री एवं पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर की गृह गांव जेर में की अंत्येष्टि जायेगी। कल ईलाज के दौरान भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। निवाड़ी कलेक्टर ने अंत्येष्टि के समय कानून व्यवस्था और कोविड गाईड लाईन का पालन करने चार सदस्यीय दल का गठन किया है।

PunjabKesari

कांग्रेस विधायक के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत राज्य के तमाम नेताओँ ने दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनके जाने को पार्टी के लिए कभी न पूरा होने वाली क्षति बताया है। वहीं उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता देने की भी भगवान से प्रार्थना की है।

PunjabKesari

बता दें कि पृथ्वीपुर विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वह घर में ही आइसोलेट रहे, लेकिन तबियत बिगड़ने पर वह झांसी के एक निजी हास्पिटल में भर्ती हो गए थे, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा था। शनिवार को सुबह से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अब उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल शिफ्ट किया गया है। जहां पर चिरायु हास्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News