कांग्रेस विधायक ने अवैध उत्खनन को लेकर व्यक्त की अपनी पीड़ा, अनशन की दी धमकी

Wednesday, Jan 15, 2020-06:34 PM (IST)

नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की धार्मिक स्थली बरमान में एक महीने तक लगने वाले मकर संक्रांति के मेले का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति और सामाजिक न्यायमंत्री लखन घनघोरिया की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल ने किया। इस दौरान अवैध उत्खनन को लेकर उनका दर्द छलक उठा। इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार और प्रशासन पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए।

PunjabKesari

वहीं इस समय नरसिंहपुर जिले मे उपस्थित कांग्रेस पार्टी के ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जब पत्रकारों ने सुनीता पटेल के अवैद्य उत्खनन पर उठाए गए सवालोंं के विषय पर बात करनी चाही तो सुनिए उन्होंने क्या कहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अवैद्य उत्खनन नहीं होना चाहिए। इस दौरान वह अपनी ही पार्टी की विधायक के लगाए हुए आरोपों से घिरते नजर आए।

PunjabKesari

विधायक सुनीता पटेल के प्रशासन का साथ ना मिल पाने के सवाल पर नरसिंहपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आई कमलनाथ सरकार सैकड़ों वादे करके 15 सालों के बाद सत्ता में आई है। अवैद्य उत्खनन इसमें प्रमुख मुद्दा रहा है। जिसे रोकने में कमलनाथ सरकार पूरे तरीके से विफल होती नजर आ रही है। इसका दुष्परिणाम उनकी ही पार्टी के चुने हुए विधायकों को अपने क्षेत्र की जनता की आलोचना का सामना करके झेलना पड़ रहा है। अब देखना ये है की क्या इसके बाद अब नरसिंहपुर जिले में अवैद्य रेत उत्खनन बंद हो जाएगा या यूं ही धड़ल्ले से चलता रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News