कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

2/17/2021 1:49:41 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि घनश्याम पटेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। बता दें कि महाराजपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के विधायक प्रतिनिधि घनश्याम पटेल खेत पर बतौर किसान खेतों की देखरेख रखवारी पर खेत में बने कमरे में सो रहे थे। जहां सोते समय अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मामले की जानकारी भोपाल कंट्रोल रूम द्वारा सुबह  06:57 पर डायल 100 को सूचना मिली जहां पायलट ग्यासी कुशवाहा, आरक्षक 814 मयंक यादव मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। घटना का पता लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के सैकड़ों लोग एकत्रित ही गये।



मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नीरज विनोद दीक्षित सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल मौजूद रहे। हत्या का कारण और हत्यारे अब तक अज्ञात हैं। डायल 100 शिकायत ID नंबर P 21048001674 डायल 100 गढ़ीमलहरा थाना पुलिस मौके पर है।

meena

This news is Content Writer meena