जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस विधायक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

7/1/2022 3:32:43 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार अस्पताल में फिर से भर्ती कराना पड़ा है। शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें किडनी में पथरी  होने की शिकायत है। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे।

बता दें कि ग्वालियर पूर्व से विधायक सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी है। वे पत्नी के लिए जनसंपर्क कर रहे थे इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व सीएम कमलनाथ भी सतीश सिकरवार से 2 दिन पहले मिलने गए थे।

meena

This news is Content Writer meena