कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार बोले- राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए BJP से मिल रहा 50 लाख का ऑफर

7/14/2022 4:44:03 PM

भोपाल(विवान तिवारी): राष्ट्रपति चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ(kamalnath), यूपीए(UPA) के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा(Yashwant Sinha) ने विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगाए हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री व  कांग्रेस MLA उमंग सिंघार (MLA Umang Singhar) ने दावा किया है कि उनको बीजेपी की ओर से 50 लाख का ऑफर मिला है।

उमंग सिंघार ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में NDA के कैंडिडेट को वोट डालने के लिए ऑफर दे रही है। उन्होंने कहा कि BJP उन्हें क्रॉस वोट के लिए ऑफर दे रही है। कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को BJP 1 करोड़ तक के ऑफर दे रही है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार सुबह पूर्व सीएम कमलनाथ और राष्ट्रपति पद के उम्मीदावर यशवंत सिन्हा ने भी आरोप लगाए थे कि भाजपा विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। भोपाल पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज मैं बहुत दुखी हूं। बीजेपी मुझसे डर गई है। मध्य प्रदेश में विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है। उन्हें ऑफर मिल रहे हैं। संसद में सदन की कार्यवाही पर रोक लगाई जा रही है। अगर कोई बात उठाओ, तो असंसदीय शब्द कहकर सुनने से मना किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News