कांग्रेस विधायक ने की ''भील प्रदेश'' बनाने की मांग, कही ये बड़ी बात

1/12/2019 2:43:02 PM

भोपाल: कांग्रेस सरकार को बने अभी एक महीने भी नहीं हुआ है कि अंदर ही अंदर फूट जारी है। बुंदेल खंड के बाद अब भील प्रदेश बनाने की मांग उठने लगी है। कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता हीरालाल अलावा ने ट्वीट करते हुए भील प्रदेश बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने आदिवासियों से आवाज बुलंद करने के लिए भी कहा है। हीरालाल के इस ट्वीट के बाद से राजनीति में हलचल मच गई है। 

 



हीरालाल ने ट्वीट किया है कि 'मध्यभारत के युवाओ मिलकर भील प्रदेश की मांग को बुलंद करना चाहिए क्योँकि भील प्रदेश अब समय की मांग है अभी नही तो फिर कभी नही _डॉ हिरालाल अलावा राष्ट्रीय जयस संरक्षक नई दिल्ली'



 

बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में जयस संयोजक हीरालाल अलावा ने शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रही रंजना बघेल को भारी मतों से शिकस्त दी थी। लेकिन कमलनाथ मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने से वे पार्टी से नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला था। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar