अपनी विधानसभा के नागरिकों को अयोध्या यात्रा कराएंगे कांग्रेस विधायक, 600 श्रद्धालु होंगे रवाना

11/17/2021 1:35:38 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को राम जन्मभूमि की यात्रा कराने का फैसला लिया गया है। इसके अंतर्गत इस विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से महिलाओं और पुरुषों का दल अयोध्या यात्रा पर भेजा जाएगा। हर महीने इस विधानसभा क्षेत्र में अयोध्या दर्शन अभियान चलाया जाएगा।

PunjabKesari

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि राम भगवान हम सभी के आदर्श हैं। हम सभी बचपन से लेकर अब तक रामायण पढ़ते और सुनते रहे हैं, जिसमें भगवान राम के जीवन की पूरी कहानी से हम सभी परिचित हैं । इसका नाट्य रूपांतरण भी टेलीविजन पर रामायण सीरियल के रूप में सभी ने देखा है। ऐसे में देश के हर नागरिक की इच्छा रहती है कि वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर वहां दर्शन करें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म स्थल पर पहुंचकर अपनी धोग लगाएं । इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के रहने वाले नागरिकों के लिए अयोध्या यात्रा के आयोजन का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।

PunjabKesari

विधायक शुक्ला ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 वार्ड आते हैं। इनमें से हर महीने 1 वार्ड के नागरिकों को अयोध्या दर्शन की यात्रा पर भेजा जाएगा। इस अयोध्या दर्शन अभियान की शुरुआत 18 दिसंबर से की जा रही है। इस दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 के 600 नागरिकों का जत्था अयोध्या की यात्रा पर रवाना होगा। इस यात्रा के लिए कांग्रेस नेता सर्वेश तिवारी और लवेश जायसवाल को संयोजक बनाया गया है। ध्यान रहे कि जिस वार्ड से इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है उस वार्ड की पार्षद शुक्ला समर्थक अनीता तिवारी रही है। इस वार्ड के नागरिकों का दल सबसे पहले अयोध्या दर्शन की यात्रा पर रवाना होगा। यह पहला मौका है जब इंदौर में किसी विधायक के द्वारा इस तरह से अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों को भगवान राम की जन्मभूमि की यात्रा पर ले जाया जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News