पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

1/24/2019 1:29:02 PM

भोपाल: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और नरसिंहगढ़ रियासत के महाराजा भानु प्रकाश सिंह का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को नरसिंहपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कांग्रेस में शोक लहर है और नरसिंहपुर में समर्थकों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और शिवराज ने ट्वीट कर शोक जताया है।

 

 

 


भानुप्रताप गोवा के राज्यपाल भी रह चुके थे। भानु प्रकाश सिंह का जन्म जून 1929 को नरसिंहगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1962 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना प्रथम लोकसभा चुनाव जीता था। वहीं 1967 में हुए चौथी लोकसभा चुनाव में फिर से विजय प्राप्त की थी। जिसके बाद भारत सरकार में उपमंत्री के रूप में न्होंने शपथ ग्रहण की थी। महाराजा भानु प्रताप सिंह 1962 में तीसरी लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे। वह रायगढ़ लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। वह केन्द्रीय मंत्री और गोवा के राज्यपाल भी रहे।


 

 

 

 

suman

This news is suman