MP में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी, देखें लिस्ट

1/20/2019 11:36:10 AM

भोपाल: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की सहमति के बाद सीएम कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके बारे में प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि लोकसभा के पूर्व तैयारियों के लिए क्षेत्रवार प्रभारियों कि नियुक्ति की गई है। ये प्रभारी अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करेंगे।

इन्हें बनाया गया है क्षेत्रवार लोकसभा प्रभारी 

  • विष्णुशंकर पटेल, सविता दीवान - रीवा
  • राजेन्द्र भारती - गुना
  • चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी - सागर
  • नारायण प्रजापति - टीकमगढ़ 
  • बृजेन्द्र्र मिश्रा - दमोह
  • आनंद अहिरवार - खजुराहो
  • नरेश सराफ और देवेन्द्र टेकाम - बालाघाट
  • नन्हेलाल धुर्वे - छिंदवाड़ा
  • अशोक शर्मा - मुरैना
  • बाबूलाल सोलंकी - भिंड
  • यादवेन्द्र सिंह - सतना
  • साजिद अली एडवोकेट - होशंगाबाद
  • प्रभुसिंह ठाकुर - विदिशा
  • रामेश्वर नीखरा - भोपाल
  • राजकुमार पटेल - राजगढ़
  • जोधाराम गुर्जर - देवास 
  • जमना मरावी और नेहा सिंह - मंडला  
  • राजेन्द्र मिश्रा, सुश्री कौशिल्या गोटिया - सीधी
  • लीप मिश्रा और कदीर सोनी - शहडोल
  • निशंक जैन - जबलपुर
  • विपिन खुजनेरी - ग्वालियर
  • सुनील सूद और शौकत हुसैन - उज्जैन  
  • मनोहर बैरागी - मंदसौर
  • हामिद काजी - रतलाम 
  • सुरेन्द्र सिंह ठाकुर - धार  
  • प्रतापभानु शर्मा - इंदौर
  • विनयशंकर दुबे - खरगोन 
  • अर्चना जायसवाल-खंडवा
  • सुनील जायसवाल-बैतूल 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar