कांग्रेस ने ताई को दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर, BJP में हड़कंप

4/6/2019 12:19:48 PM

इंदौर: लोकसभा स्पीकर और इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन द्वारा लोकसभा चुनाव न लड़ने को लेकर लिखा गया पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, ताई ने पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है और जल्द से जल्द इंदौर के प्रत्याशी का नाम ऐलान करने की बात कही है। वहीं कांग्रेस ने मौके की नजाकत को देखते हुए ताई को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दे दिया है। कांग्रेस के इस ऑफर के बाद बीजेपी में इंदौर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा कर रख दिया है।
 

 

सुमित्रा महाजन कांग्रेस में विधिवत आ जाएं- नीलाभ शुक्ला
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि 'सुमित्रा महाजन जो यहां आठ बार सांसद रही वो हमारे लिए गौरव का विषय है, लेकिन दु:ख है कि भाजपा उनको इतने साल की सेवा का ये इनाम दे रही है। उनका टिकट काटना वरिष्ठ नेता का अपमान है। भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरलीमनोहर जोशी सरीखे वरिष्ठ नेताओं का भी इसी तरह अपमान किया है। वैसे भी भाजपा अब दो लोगों की कंपनी बन गई है। ये पुरानी भाजपा नहीं है। कांग्रेस में आज भी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान होता है। मेरा ताई से आग्रह है कि वह कांग्रेस पार्टी में विधिवत आ जाएं, ताकि हमें उनके सम्मान करने का मौका मिले'। इस ऑफर के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है, नेताओं ने ताई को मनाने की कवायद शुरु कर दी है।

suman

This news is suman