BJP के हाथ लगी निराशा, पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने मारी बाजी

1/23/2019 3:33:13 PM

उज्जैन: प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन में हुए पंचायत चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार करन कुमारिया ने बीजेपी के मदन चौहान को महज एक मोट से हराकर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जहां कांग्रेस के कुमारिया को दस  वोट मिले तो वहीं बीजेपी के मदन चौहान को 9 वोट मिले।

बता दें कि बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रतापसिंह आर्य के वापस बीजेपी में जाने से कांग्रेस में हंगामा मच गया। सदस्यों की संख्या 10 से घटकर वापस नौ हो गई थी। बावजूद इसके अध्यक्ष पद तो चुन लिया गया है लेकिन अभी उपाध्यक्ष पद के लिए कशमकश जारी है। दोनों ही पार्टियां दावा कर रहीं हैं कि कोशाध्यक्ष का पद उन्हें ही मिलेगा। अगर कांग्रेस को उपाध्यक्ष का पद मिलता है तो संख्या में ना सिर्फ बढ़ोत्तरी होगी बल्कि इसका उपचुनाव मे भी फायदा मिलेगा।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar