MP में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन से कांग्रेसियों को किया काबू

2/15/2021 3:13:15 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): शहर में सोमवार को कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर हल्ला बोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नगर निगम का घेराव कर रैली निकाली।

नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सफाइ कर्मियों की सैलरी, शहर में फैली गंदगी, गंदे पानी और अन्य मूलभूत समस्याओं के लिए निगम का घेराव किया।

इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन से नगर निगम का घेराव करने से रोका। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी विधायक सतीश सिकरवार, जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन पर काबू पाया गया।   

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma