बाइक पर सफेद कफन, मातम का माहौल...कुछ इस तरह से पेट्रोल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

6/11/2021 2:00:24 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): देशभर में जहां डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया। वही केंद्र अध्यक्ष राजीव विकास ने आज अनोखा प्रदर्शन कर केंद्रीय पेट्रोल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। कार्यकर्ताओं ने बाइक को कफ़न डाल कर इसका मातम मनाया।

PunjabKesari

केंद्र अध्यक्ष राजीव विकास के नेतृत्व में आज इंदौर में पेट्रोल-डीजल व गैस में की गई मूल्य-वृद्धि एवं महंगाई के खिलाफ शुक्रवार सुबह प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने काले कपड़े पहन कर मोटरसाइकिल को शव बनाकर उसके ऊपर सफेद चादर चढ़ाकर, कफन डालकर एवं फूल-माला चढ़ाकर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मातम मनाया और भाजपा सरकार के खिलाफ मूल्यवृद्धि को लेकर विरोध स्वरूप अनोखा प्रदर्शन किया। केंद्र के अध्यक्ष राजीव विकास एवं देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोरोना-काल के दौरान आम जनता की कमर टूट गई है, रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं, घरेलू वस्तुओं एवं खाद्य सामग्री कि महंगाई के कारण घर चलाना, बच्चों की फीस भरना दुश्वार हो गया है।

PunjabKesari

ऐसी महंगाई की मार के समय भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल व गैस में की गई मूल्य वृद्धि से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। पेट्रोल-डीजल गैस की मूल्य वृद्धि वापस ली जाए, पेट्रोल-डीजल में की गई मूल्य वृद्धि से आम जनता परेशान है, जहां महंगाई की मार से आम जनता का घर का खर्चा चलाना बड़ा मुश्किल पड़ गया है। इसी को लेकर आज इंदौर के जोशी मोहल्ले में मोटर साइकिल को कफन चढ़ाकर फूल माला डाल कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर अनोखा प्रदर्शन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News