भरे बाजार में कांग्रेसियों ने चूल्हे पर बनाई चाय, बोले- यही हैं अच्छे दिन ...

2/5/2021 6:00:31 PM

भोपाल: आम बजट में गैस सिलेंडर के बढ़ाए गए दामों समेत पेट्रोल-डीजल के दामों हो रही बढ़ोतरी के साथ लोग परेशान हैं। भोपाल में कांग्रेस ने शुक्रवार को इसको लेकर प्रदर्शन किया।

PunjabKesari

कांग्रेस ने लकड़ी का चूल्हा लगाकर चाय बनाकर गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी की।

रोशनपुरा चौराहे पर लगाया गया चूल्हा

प्रदर्शन में महिलाओं ने रोशनपुरा चौराहे पर बैठकर चूल्हा जलाकर चाय बनाई। पूर्व महापौर विभा पटेल का कहना है कि अब सिलेंडर के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि गैस सिलेंडर से खाना बनाना बजट से बाहर हो गया है। घर का आर्थिक बजट बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में अब मोदी सरकार के कार्यकाल में चूल्हे पर ही खाना बनाना होगा। इस दौरान चूल्हे पर ही चाय बनाकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पिलाई गई।

अच्छे दिनों का वादा कर बढ़ाई महंगाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बताया कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि 30-40 साल पुरानी परंपरा के साथ चूल्हा जलाकर खाना बनाया जाता था. वही, परंपरा पर वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसी के साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा कर केंद्र में मोदी सरकार आई थी। अच्छे दिनों का वादा कर मोदी सरकार ने महंगाई ही बढ़ाई है, जिसका सब लोगों को मिलकर विरोध करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News