कांग्रेस में फिर उठे बगावती सुर, इन महिला नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

4/11/2019 1:04:17 PM

मंडला: कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों के ऐलान के बाद नाराज नेता व कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए हैं। अब मंडला में महिला कांग्रेस की दो ब्लॉक अध्यक्षों अपने बागी तेवर दिखाए हैं और पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। 

कमल मरावी को मंडला से टिकट देने के बाद कांग्रेस में घमासान
दरअसल कमल मरावी को मंडला से टिकट देने के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। स्थानीय नेता उनका विरोध कर रहे हैं। विरोध इतना बढ़ गया कि बात इस्तीफे तक जा पहुंची है। पार्टी की दो महिला नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमा देवी और गाड़ासरई ब्लॉक अध्यक्ष जयंती मार्को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चली गयी हैं। कुछ दिन पहले महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपा उरैती सहित सभी महिला ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

suman

This news is suman