भोपाल में किसानों के साथ कांग्रेस का चक्का जाम, काले कानून वापस लो के लगे नारे

2/6/2021 6:31:34 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संयुक्त मोर्चा ने सरकार को जगाने के लिए देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। किसानों के इस फैसले को मध्य प्रदेश कांग्रेस का भी समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी सभी जिला और शहर इकाइयों को यह निर्देश दिए थे कि 6 फरवरी को सभी इकाइयां अपने जिले के हाईवे पर दोपहर के 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक चक्का जाम करेंगे और उसके फोटो न्यूज़ कटिंग सहित संपूर्ण रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी।



कांग्रेस ने प्रदेश के हाईवो पर किया चक्का जाम
कांग्रेस ने प्रदेश के सभी हाईवो पर चक्का जाम किया। इसी तारतम्य में राजधानी स्थित परवलिया हाईवे पर भी कांग्रेस द्वारा चक्काजाम किया गया जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ जकी मौजूद रहे। जहां जमकर नारेबाजी की गई किसान विरोधी तीनों काले कानूनों के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सारे हिंदुस्तान के नेशनल हाईवे पर किसानों के समर्थन में यह धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं जोकि दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक सारे हाईवे को जाम किया। चक्का जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे समय अलर्ट पर रहा।



सबकी निगाहें लगी है किसान आंदोलन पर
आज एक बार फिर देश की निगाहें किसान आंदोलन पर टिक गई है। प्रदर्शन वाले स्थलों पर प्रदेश भर में भारी पुलिस बल तैनात रही। आपको बता दें कि कांग्रेस के पिछले प्रदर्शन के दौरान राजधानी भोपाल में पुलिस को भारी बल का प्रयोग करना पड़ा था वही पुलिस ने जमकर आंसू गैस के गोले छोड़े थे और कांग्रेसियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था।

meena

This news is Content Writer meena