रीवा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के अजय मिश्रा ने प्रबोध व्यास को 9 हजार वोटों से हराया

7/20/2022 1:23:57 PM

रीवा(सुभाष मिश्रा): रीवा में 24 साल बाद महापौर पद कांग्रेस जीत गई है। यहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हरा दिया है। भाजपा अपने पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राजेंद्र शुक्ला का वार्ड हार गई है। यहां वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी ने करीब 600 वोटों से जीत हासिल की। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा करीब 9000 वोटों से चुनाव जीते हैं। रीवा में 24 साल बाद मेयर चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं वार्डों में स्थिति इसके उलट हैं। यहां भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखा है। 13 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस केवल 9 वार्डों पर जीत सकी है। वहीं निर्दलीयों की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा रही है। 45 में से 6 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। बता दें कि यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रबोध व्यास के लिए 2 जनसभाएं की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News