BJP के ''आरोप पत्र'' पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, EC में की शिकायत

5/4/2019 7:07:13 PM

भोपाल: कांग्रेस ने भाजपा द्वारा जारी आरोपपत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव से इस मामले की शिकायत कर भाजपा नेताओं के खिलाफ कारर्वाई किए जाने की मांग की।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने पत्रकारों को बताया कि, भाजपा ने शनिवार को अपना आरोपपत्र जारी किया। इसमें जितने भी आरोप लगाए गए हैं, सब झूठे ,मिथ्या ,बेबुनियाद एवं प्रमाण रहित है। इसमें एक भी आरोप सच नहीं है।


 

'बीजेपी कर रही कांग्रेस की छवि धूमिल'
उन्होंने कहा कि,  इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कांताराव से मिलकर भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर, इन झूठे, अप्रमाणित आरोपों पर कारर्वाई की मांग की।  सलूजा के अनुसार, आरोपपत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा जारी किया गया।

 


इसमें किसानों की कर्ज माफी से लेकर, प्रदेश में बिजली की उपलब्धता, युवाओं के रोजगार, पिछड़े वर्ग के आरक्षण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कन्या विवाह और निकाह की राशि, गौशाला के निर्माण, भावांतर योजना, तीर्थ दर्शन योजना, गेहूं खरीदी केंद्र, तेंदूपत्ता मजदूरी की राशि एवं आयकर छापों को लेकर जमकर झूठ परोसा गया है। आरोपपत्र के माध्यम से भाजपा कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। 

suman

This news is suman