देश की आजादी में कांग्रेस का संघर्ष, अब BJP पढ़ा रही राष्ट्रवाद का पाठ: CM कमलनाथ

4/13/2019 6:47:53 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद को लेकर बीजेपी के नेताओं पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, 'देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने सबसे अधिक संघर्ष किया, लेकिन भाजपा नेता हमें ही राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं, वे केवल बोलना जानते हैं। उन्होंने राष्ट्रवाद का जिक्र करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वे पूछना चाहते हैं कि वे बताए कि क्या उनकी पार्टी के एक भी स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं'।
 



सीएम ने आiगे कहा कि, 'राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा नेता केवल बोलना जानते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश में सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं। यहां तक की संसद भवन में भी जब आतंकी हमला हुआ, उस समय भी देश में उनकी ही सरकार रही है।'

suman

This news is suman