कांग्रेस ने पत्र लिखकर EC से मांगी चुनाव में उपयोग की गई सभी EVM की जानकारी

12/3/2018 2:36:03 PM

भोपाल: प्रदेश में ईवीएम को लेकर मचा विवाद अब और भी बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। जिसमें चुनाव के लिए इस्तेमाल की गई ईवीएम की जानकारी मांगी गई है।  इसके अलावा पूरे चुनाव में उपयोग हुई और बिना उपयोग वाली ईवीएम समेत खराब हुई ईवीएम के नंबरों की भी जानकारी मांगी गई है। कांग्रेस मतदान के बाद से लगातार ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका के चलते चुनाव आयोग से सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रही है। 

पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेश पचौरी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है जिसमें पचौरी ने आशंका जताई है कि, ईवीएम के जरिए गड़बड़ी हो सकती है। कांग्रेस नेता ने भोजपुर विधानसभा में स्ट्रांग रूम के बाहर लैपटॉप के जरिए हैकिंग की भी आशंका जताई है। वहीं ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर रही है। हालांकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने भोपाल में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और बताया कि चुनाव आयोग के 100 फीसदी नियमों का पालन ईवीएम की सुरक्षा में किया जा रहा है। कांताराव ने कहा कि, स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar