कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, इस दिन मांगा बंद का सर्मथन

2/19/2021 2:14:01 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): MP राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महंगाई डायन खाए जात है के नारे के साथ पेट्रोल-डीजल और गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

शहर के 20 चौराहों समेत अन्य चौराहों पर आम जनता के साथ ही व्यापारियों की दुकानों पर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ये अभियान शहर के 85 वॉर्डों में चलाया जाएगा। 50 हजार हस्ताक्षर कर पीएम को भेजे जाएंगे। अभियान के तहत 20 फरवरी को बंद के समर्थन की मांग की है।

यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। एक तरफ जहां खाद्यान्न सामाग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। भाजपा सरकार अपना खजाना भर रही है और आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma