36 करोड़ की लागत से बन रहा छीपानेर ब्रिज क्यों है अधूरा, कांग्रेस ने जारी की ये चेतावनी

5/18/2022 4:31:39 PM

अमित शर्मा (नसरुल्लागंज/सीहोर): मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। वहीं अब एक बार फिर कांग्रेस, भाजपा को घेरते हुए नजर आ रही है। 840 मीटर लंबे निर्माणधीन छीपानेर ब्रिज को लेकर कांग्रेस अब बीजेपी पर निशाना साध रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2013 में की थी। 2014 में हरदा जिले के टिमरनी में इसका भूमिपूजन हुआ था।

PunjabKesari

कांग्रेस ने दी काम पूरे करने की चेतावनी 

दरअसल ब्रिज कॉरपोरेशन विभाग के तहत 36 करोड़ की लागत से हरदा-सीहोर को जोड़ने वाला छीपानेर ब्रिज अभी तक चालू नहीं हुआ है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एव निर्माण एजेंसी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही जल्द आम जनता के लिए नहीं खोलने पर कांग्रेस ने खुद शुभारंभ करने तक कि चेतावनी भी दे डाली है। जिससे हड़कंप मच गया है। इसका निर्माण का कार्य विनोद कुमार शुक्ला कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है जो बीते साल जून में ही 90% कार्य पूरा बता रहे थी। 

पुल अधूरा लोग परेशान 

एक साल और बीत जाने के बाद भी अभी तक पुल का काम पूरा नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों को 20 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लेकर आना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव पर सफर होकर यहां आना पड़ता है। जिससे इस पुल के काम को लेकर जनता में आक्रोश है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News